Breaking News

भीनमाल में शुरू हुई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट….

महिला पुलिसकर्मी करेंगी गश्त,

छेड़छाड़ करने वालों पर होगी तुरंत कार्रवाई….
मनीष दवे IBN NEWS IMG 20250221 WA0007
भीनमाल :- भीनमाल शहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत की गई है। एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में यह यूनिट सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और अन्य अपराधों को रोकने का काम करेगी।

भीनमाल थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि इस यूनिट में दो महिला कांस्टेबल समंदर और संगीता को नियुक्त किया गया है। यह टीम स्कूल, कॉलेज, बाजार, धार्मिक स्थल, मॉल, पार्क और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त करेगी।

यूनिट दो पारियों में काम करेगी और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नजर रखेगी। अगर कोई महिला शिकायत करती है या गश्ती दल को कोई घटना दिखती है, तो महिला पुलिसकर्मी तुरंत कार्रवाई करेंगी। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं से संवाद भी करेगी और उन्हें आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करेगी। एसपी ने बताया कि महिलाएं किसी भी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …