Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 21 at 2.24.44 PM

प्रदेश में लोकसभा चुनावों में बजेगा जेजेपी का डंका,कांग्रेस चहाती है डमी उम्मीदवार के साथ चुनाव जीतना:धर्मपाल यादव

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर अपने संगठन में विस्तार करते हुए फरीदाबाद निवासी एवं पार्टी के प्रति समर्पित भाव रखने वाले विद्यासागर शिक्षण संस्था के चेयरमैन धर्मपाल यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर शहर और गांव के कार्यकत्र्ताओं में जोश है। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने अपनी इस नियुक्ति के लिए जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय सिंह चौटाला,डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला,प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह का आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2024 02 21 at 2.24.44 PM

इस अवसर पर धर्मपाल यादव ने कहा कि जेजेपी हरियाणा प्रदेश की ही नहीं अपितु देश की उभरती हुई पार्टी है। आज प्रदेश में ही नहीं अपितु राजस्थान,और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली में भी जेजेपी का गिराफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। वहीं चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में जेजेपी पार्टी अपना वर्चस्व दिखाने में पीछे नहीं रहेगी, पार्टी प्रदेश में बेहतर मतों से जीतेगी। जिसके डंके की आवाज सबको सुनाई देगी।

 

चेयरमैन धर्मपाल यादव ने यह भी कहा कि पार्टी के बढ़ते गिराफ से विपक्षी बौखलाएं हुए है। जिसके चलते अब वे जेजेपी के मुकाबले में काफी पीछे छूट गए है। वहीं कांग्रेस को लेकर धर्मपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बगैर संगठन के लोकसभा चुनाव में आ रही है, जिसके परिणाम जनता के समक्ष शीशे की तरह साफ है। जहां कांगे्रस में दिग्गज चुनाव से भाग रहे है,जिसके चलते प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए केवल डमी उम्मीदवार शोर मचा रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *