Breaking News

जीतेश ने जिले का ही नहीं बल्कि प्रदेश का नाम किया गौरवान्वित:संदीप शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट4 4

 

फरीदाबाद:पन्हेड़ा खुर्द गांव के रहने वाले एडवोकेट महेश चंद्र शर्मा के बेटे जीतेश कुमार शर्मा ने हरियाणा जूडिशल सर्विस में प्रदेशभर में 20वीं रैंक हासिल की है।

जीतेश की इस उपलब्धि को लेकर उन्हें बधाईयां देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में जिला परिषद के वार्ड नंबर-6 के उम्मीदवार संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने जीतेश शर्मा के निवास पहुंचकर उन्हें बुक्के भेंट करके तथा मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी।

संदीप शर्मा ने कहा कि जीतेश ने अपनी मेहनत के बल पर न केवल पन्हेड़ा खुर्द गांव का बल्कि फरीदाबाद सहित हरियाणा का नाम गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि जीतेश ने पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है कि अगर कोई भी कार्य मेहनत और लग्र से किया जाए तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है।

संदीप शर्मा ने कहा कि गांव के हर व्यक्ति के लिए गर्व की बात है कि गांव के युवा ने अपनी काबलियत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

संदीप शर्मा ने जीतेश के माता-पिता को भी बधाई देते हुए जीतेश शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उनके पिता महेश शर्मा,माता पुष्पा शर्मा,डाक्टर हरेकश,मास्टर दयाचंद,स्वामी जी,प्रवेश शर्मा,मनमोहन व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *