Breaking News

झाँसी: बरूआसागर के गुड्डू ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रकल्प के जिला संयोजक बने

बरूआसागर के गुड्डू ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रकल्प के जिला संयोजक बने
झाँसी 30 अक्टूबर- बबीना विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीछा एवं झॉसी भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा की विशेष अनुग्रहण संस्तुति से बरूआसागर के भाजपा के युवा नेता बृजपाल सिंह राजावत उर्फ गुड्डू ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रकल्प का जिला संयोजक मनोनीत किया गया।
श्री ब्रजपाल सिंह राजावत उर्फ गुड्डू ठाकुर (पार्वती मंडपम) को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारियां एवं नेतृत्व के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समस्त पदाधिकारी गणों ने बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्षेत्र के डाक बंगला प्रांगण भंडरा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेन्द्र सिंह चौहान के मुख्यातिथ्य में एवं महेन्द्र सिंह सोलंकी पूर्व प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा युवा नेता बृजपाल सिंह राजावत को भाजपा राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रकल्प का जिला संयोजक बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। बैठक में वक्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार की विकास योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गॉव गॉव जाकर जन जन तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में ओमप्रकाश पटेल, विहारी लाल पाल, धर्मेन्द्र सिंह, रोहित पटेल,राहुल सोलंकी, शैलेन्द्र सिंह, जगत राज , सुभाष मौर्य, गनेश सोनी, जबर प्रसाद, राजाराम राजपूत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *