Breaking News

22 जनवरी का दिन होगा एतिहासिक:कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा लोगों के संग दीप महोत्सव पर्व मनाएंगे। बल्लभगढ़ का प्राचीन पथवारी मंदिर की सजावट का कार्य अंतिम चरण में हैं। जहां सोमवार को प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगो के साथ दीपक महोत्सव मनाएंगे। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-3 के श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा को रवाना करते हुए यह बात कही।कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने साथ ही कार सेवकों को भी नारियल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में धार्मिक अनुष्ठान पर भंडारे जगह जगह किए जा रहे हैं। वहीं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा गांव जाजरू में भाजपा नेता दीपक डागर द्वारा आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान राम की पूजा अर्चना करने के बाद इलाके से आए हजारों की संख्या में मौजूद रामभक्तो को संबोधित करते हुए |

IMG 20240121 WA0007

कहा 22 जनवरी का दिन एतिहासिक होगा। जिसे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय देश का सर्वत्र रहने वाला नागरिक आज भगवान श्री राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्साहित है। पूरे देश में यह उत्सव बड़े धूमधाम से हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष जो तारीख पूछता था,वही विपक्ष 22 जनवरी तारीख के बुलावे को भी ठुकरा रहा है, लेकिन भविष्य में जनता भगवान राम को ठुकराने वालो को ठुकराएगी और ये विपक्षी घुटनो के बल भगवान राम के दरबार जायेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *