Breaking News

जनादेश की यह ज्योति देश के विकास को दे रही नई दिशा: विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख विजन पर बिहार की जनता द्वारा जताए गए अभूतपूर्व विश्वास के उपलक्ष्य में फरीदाबाद सेक्टर–16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और जनसमर्थन का जोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा—

“बिहार की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार। बिहार ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री की माता के प्रति अपशब्द कहे थे। भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी किसी का वोट नहीं चुराते, वे लोगों के दिलों पर राज करते हैं, और यह बात बिहार की जनता ने अपने वोट के माध्यम से साबित कर दी है।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास एवं स्थिरता को चुना है। यह जनादेश आने वाले वर्षों में न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की प्रगति को नई दिशा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …