Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 10 at 11.42.16 AM

बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं मदद करना समाज एवं सरकार की जिम्मेदारी- रामराज

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

बच्चों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

मवई अयोध्या – रामनवमी एवं नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज लोकतंत्र की पवन हिन्दी मासिक पत्रिका कूढ़ा सादात रुदौली अयोध्या कार्यालय पर राम राज सम्पादक लोकतंत्र की पवन हिन्दी मासिक पत्रिका ने बच्चों को कलमों को भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राम राज ने कहा बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं मदद करना समाज एवं सरकार की जिम्मेदारी है।

सरकार जहां एक तरफ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ किताब, ड्रेस, बैग, जूता, मोजा,भोजन ,स्वेटर आदि देती है वहीं दूसरी तरफ हम सबका भी कर्तव्य है कि जितना हो सके बच्चों की शिक्षा के लिए व्यवस्था में मददगार बने। बच्चों को स्टेशनरी जिसमें कलम, पेंसिल ,रबड़ ,कटर, कापियां आदि देना चाहिए। आपको बताते चलें विभिन्न अवसरों पर राम राज सम्पादक द्वारा बच्चों को स्टेशनरी प्रदान की जाती है ।

आज रामनवमी एवं नवरात्रि के शुभ अवसर पर इंद्रसेन ,धर्मेंद्र ,भोला, राकेश ,राधा, सोमिया ,लक्ष्मी ,अभिषेक ,अभिषेक चंदन ,शीला, अंकित, युवराज ,राज कपूर ,शिवम ,बृजेश, राजेंद्र ,शान, साहिल ,किशन ,प्रिंसू, भारत, सावित्री, खालिद ,विशाल आदि को 5-5 कलम भेंट कर विशेष रुप से सम्मानित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *