Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 21 at 5.41.59 PM

थाना व चौकी इंचार्जों को लम्बित चल रहे मामलो में तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःपुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश अनुसार विकास अरोड़ा पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों जनसुनवाई के निर्देश दिए थे। जिसके अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एसीपी बल्लभगढ़ ने आज थाना सेक्टर-8 के कार्यालय में जनसुनवाई की जिसमें काफी समय से लम्बित चल रहे मामलो में आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2023 03 21 at 5.41.59 PM

जिसमें लडाई-झगडे, दुष्कर्म और जुआ इत्यादि के मामले शामिल थे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि प्रत्येक थाना चौकी,एसीपी,डीसीपी व साथ ही सीपी ऑफिस में 12:00 बजे से 01:00 बजे तक सोमवार से शुक्रवार को जनसुनवाई की जाती है। जिसमें लोगों की स्मस्या सुन कर उनका निवारण किया जाता है। पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों को जनसुनवाई के निर्देश दिए थे।

 

एसीपी बल्लभगढ़ मुनीश सहगल ने अपने क्षेत्र में लम्बित चल रहे मामलों को देखते हुए सभी थाना व चौकी प्रभारियो की बैठक ली जिसके साथ जन सुनवाई भी की गई। जन सुनवाई में लोगो की स्मस्यों को सुन कर उनका निवारण किया गया जिसमें लडाई-झगडे,दुष्कर्म और जुआ इत्यादि के मामलो की सुनवाई की गई। साथ ही थाना व चौकी प्रभारियो लम्बित चल रहे मामलो में तुरंत कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *