Breaking News

इनरव्हील क्लब “होराईजन” ने उड़ान वोकेशनल सेंटर में धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

IMG 20220806 WA0141

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। इनरव्हील क्लब “होराईजन” द्वारा उड़ान वोकेशनल सेंटर की महिलाओं व लड़कियों के साथ धूमधाम से तीज का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें तीज क्वीन प्रतियोगिता और लड़कियों के लिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

IMG 20220806 WA0140

उड़ान वोकेशनल सेंटर की समता अग्रवाल जी ने अपना पूरा सहयोग दिया। क्लब की अध्यक्षा सविता टीबडेवाल ने सभी में गिफ्ट्स का वितरण किया और वोकेशनल सेंटर की समता अग्रवाल को टोकन ऑफ़ लव भी दिया। संस्था द्वारा सबको नाश्ता भी कराया गया। कार्यक्रम में सचिव विजेता सिंघानिया, प्रीति चाँदवासिया, स्मिता अग्रवाल, विनीता डिडवानिया,गुंजन अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, अल्पना जैन आदि क्लब के कई सदस्यों की भी सहभागिता रही तथा साथ में 75वें अमृत महोत्सव का भी उत्सव मनाया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *