Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 18 at 9.01.24 AM

इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चुन्नी लाल बांगा ने सैकडो समर्थको के साथ हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा का किया स्वागत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:इडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व विधायक चौ.अभय सिंह चौटाला द्वारा निकाली गई हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा का आज डबुआ कालोनी के बांगा चौक पर इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ के एनआइटी अध्यक्ष चुन्नी लाल बांगा ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

WhatsApp Image 2023 03 18 at 9.01.24 AM

इस मौके पर चुन्नी लाल बांगा ने पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमों चौ.ओमप्रकाश चौटाला को फूलों को गुलदस्ता भेंट किया और उनसे आर्शीवाद लिया। इसके अलावा उन्होने सुनैना चौटाला और कर्ण चौटाला को भी फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके पर चुन्नी लाल बांगा ने कहा कि भाजपा जजपा गठबंधन सरकार से आज हर वर्ग दुखी है और हरियाणा में जनता बदलाव चाहती है। उन्होनें कहा कि चौ.अभय सिंह चौटाला की इस पदयात्रा को जगह जगह भारी जनसमर्थन मिल रहा है और लोग इनेलो से जुड़ रहे है।

उन्होनें कहा कि इनेलो के शासनकाल में किसान,उद्योगपति,महिलाएं,बुजुर्ग और युवा सभी खुश थे और कानून का बोलबाला था। चुन्नी लाल बांगा ने कहा कि इस पदयात्रा के बाद वाकई में बदलाव आएगा और इनेलो सत्ता पर आसीन होगी। इस मौके पर विजय मैडम,सरादार सतवन्त सिंह,तिलकराज,संजय भाटिया, विक्की,नरेन्द सिंह,रतन,नयन, ललित,सोहन सिंह,रणपाल, राजेन्द्र,हरीश कुमार,राजू,बबलू, राजू भड़ाना,निराशा,राम लल्ली, पूनम,लक्ष्मी सरोज सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *