Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 18 at 9.04.16 AM

बेहतरीन कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने दुर्गा शक्ति सहित फरीदाबाद की महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बल्लभगढ़ महिला थाने का दौरा किया जहां उन्होंने महिला पुलिस द्वारा किए गए पिछले कुछ समय के कार्यों की जांच करके अच्छा कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के साथ-साथ महिला विरुद्ध अपराधों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में महिला पुलिस महिला विरुद्ध अपराधों में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है।

WhatsApp Image 2023 03 18 at 9.04.16 AM

महिला पुलिस के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पुलिस आयुक्त ने बल्लभगढ़ महिला पुलिस स्टेशन का दौरा किया और फरीदाबाद के तीनों जॉन के महिला थानों,दुर्गा शक्ति तथा प्रत्येक थाने में स्थापित की गई महिला हेल्प डेस्क से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर उनके कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने सबसे पहले थाने का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड्स तथा साफ-सफाई की व्यवस्था जांची।

इसके पश्चात पुलिस आयुक्त ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत की और अनुसंधान के समय आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करके थाना प्रभारियों को उनके समाधान करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने महिला विरुद्ध अपराधों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दुर्गा शक्ति की टीम से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए अब दुर्गा शक्ति टीम को स्पाई कैमस उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे महिलाओं को परेशान करने वाले मनचलों की वीडियो रिकॉर्ड करके उन्हें सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा जाएगा ताकि मनचलों के साथ ओर भी सख्ती से निपटा जा सके।

इसके पश्चात उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पिछले कुछ समय में किए गए कार्यों की समीक्षा की और बेहतरीन कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा दुर्गा शक्ति के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाने के लिए बैनर लगाने के निर्देश दिए गए ताकि आमजन को दुर्गा शक्ति के बारे में जानकारी हो और महिला विरुद्ध अपराधों में वह पुलिस को सूचित करके अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद कर सकें। दुर्गा शक्ति की टीम को निर्देश दिए गए कि वह स्कूल व कॉलेज के बाहर लगातार गश्त करें और महिलाओं को परेशान करने वाले मनचलों को सबक सिखाया जाए।

इसके साथ ही पुलिस आयुक्त ने थाने में आई पीड़ित महिलाओं तथा आसपास के स्कूल व कॉलेज प्रिंसिपल से महिला पुलिस के कार्यों के बारे में फीडबैक लिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि वह जमीनी स्तर पर पुलिस इकाई को मजबूत करने में विश्वास रखते हैं इसलिए वह समय-समय पर थानों का निरीक्षण करते हैं। इससे आमजन में भी पुलिस के प्रति विश्वास पैदा होता है और पुलिस कर्मचारी भी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन सही तरीके से कर पाते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *