Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 18 at 8.58.55 AM

भाजपा के कुशासन से जनता को मुक्ति दिलाएगी कांग्रेस:मनोज अग्रवाल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने आज सेक्टर-3 से कांग्रेस के‘हाथ से हाथ जोड़ो’अभियान की व्यापक शुरूआत कर दी है। अभियान की शुरूआत के दौरान मनोज अग्रवाल ने दुकानदारों,व्यापारियों व आम लोगों से रूबरू होते हुए उन्हें केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों व जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया और लोगों की समस्याओं को भी जाना।

WhatsApp Image 2023 03 18 at 8.58.55 AM

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की दिशा में रखा गया पहला कदम साबित होगा और इसकी सफलता भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की चूल्हे हिलाने का काम करेगी क्योंकि आज न केवल बल्लभगढ़ बल्कि समूचे हरियाणा की जनता गठबंधन सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है,खासकर बल्लभगढ़ की जनता सडक़, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं तक के लिए तरस रही है,लेकिन भाजपा जनप्रतिनिधि कागजों में विकास करके लोगों को गुमराह करने में लगे है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने परिवार पहचान पत्र में लोगों की अनाप-शनाप आय दिखाकर अब तक करीब 5 लाख बुजुर्गों की पेंशन और करीब 10 लाख गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटे जा चुके हैं। बुजुर्ग और गरीब परिवार अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें कोई समाधान नजर नहीं आ रहा।

परिवार पहचान पत्र में इस हद तक गड़बड़झाला है कि 10 साल से दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी करने वाले शख्स को तो बीपीएल सूची में डाल दिया गया और गरीब विधवाओं का नाम इस सूची से उड़ा दिया गया। उन्होंने कहा कि‘हाथ से हाथ जोड़ो’अभियान के माध्यम से वह जनता की समस्याओं को जानने और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे और इसी को लेकर इस अभियान की व्यापक स्तर पर शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता उम्मीद भरी नजरों से कांग्रेस की तरफ देख रही है और इतिहास गवाह है की जुल्म और अत्याचार के खिलाफ निर्णायक जंग की शुरुआत पहले भी बल्लभगढ़ की भूमि से ही हुई थी और आज एक बार फिर तानाशाह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का जिम्मा भी बल्लभगढ़ की जनता ने ही उठाने का काम किया है।

आज कांग्रेस पार्टी को बल्लभगढ़ की जनता का अभूतपूर्व साथ, सहयोग व समर्थन मिल रहा है उससे यह स्पष्ट हो चुका है कि जनता इस गूंगी-बहरी सरकार से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है, जिसकी शुरूआत 2024 के चुनावों में हरियाणा सहित समूचे देश में देखने को मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी,महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव व बल्लभगढ़ विधानसभा की पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल,लीगल सेल के जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह आर्य, सेवादल प्रदेश सचिव नसीमा शेख,यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पंडित,एनएसयूआई के सन्नी बादल,युवा कांग्रेस नेता शुभम कसाना,सूबे सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप शर्मा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा,आजाद सैनी, धर्मवती शर्मा,योगेश बंसल,जयकिशन पंडित,अब्दुल, आदिल,राकेश,बादल सहित सैंकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *