Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 18 at 8.54.57 AM

चौ.ओमप्रकाश चौटाला ने हरियाणा परिवर्तन यात्रा के दौरान समर्थकों में भरा जोश

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:इनेलो सुप्रीमो चौ.ओमप्रकाश चौटाला का कहना है कि आज हरियाणा की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। अगले साल होने वाले चुनावों में जनता इस तानाशाह सरकार को निश्चित रूप से सबक सिखाएगी। इनेलो ही आज एक ठोस व सशक्त विकल्प है। हरियाणा परिवर्तन यात्रा में पहुंचे इनेलो सुप्रीमो का दीदार करने के लिए भीड़ उमड़ रही है।
चौटाला आज एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू द्वारा आयोजित सभा उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

WhatsApp Image 2023 03 18 at 8.54.57 AM
इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला फूलों से तथा वरिष्ठ नेत्री सुनैना चौटाला,कर्ण चौटाला का पगड़ी बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर देवेन्द्र चौहान,देवेन्द्र तेवतिया, अजय चौधरी,विजया कुमारी,कमलजीत सिंह,सोनू राजस्थानी,राजपाल,धीर सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील तेवतिया, कुलदीप सिंह,हरकमल सिंह, जसकौर,आत्मा सिंह,निर्मल कौर, संजय पांचाल,धर्मेन्द्र कुमार,नवाजिश खान,रतन लाल चौधरी विशेष रूप से मौजूद थे।
चौ.ओमप्रकाश चौटाला ने मौजूदा सरकार को जुमलों की सरकार बताते हुए कहा कि आज विकास कार्य बाधित होकर रहे गए हैं। प्रदेश की स्थिति चिंतनीय हो गई है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हो रही हैं।अस्पतालों में चिकित्सक व दवाइयां नहीं हैं। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि विकास के नाम पर एक नई ईंट तक नहीं लगी। स्कूलों में मास्टर नहीं है। नफरत फैलाई जा रही है और इसकी आड़ में लोगों को लूटा जा रहा है। टैक्स पर टैक्स लगाए जा रहे हैं। देश का पैसा अंबानी.अडानी जैसे लोगों की जेब में जा रहा है।

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हमारे राज में जो सड़कें बनी थी,उसका बुरा हाल हो गया है। बुजुर्गों को पैंशन के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। लोगों का कोई भला कर सकता है तो वह इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ही है। चौ.ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि हमारा किसी से द्वेष नहीं,हमारा किसी से विरोध नहीं,ना ही हमारा कोई राजनीतिक स्वार्थ है। हम तो चौ.देवी लाल के सपनों को साकार करने के लिए जनता के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों का आपस में जोड़ने के लिए गांव-गांव परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में हमने अच्छे काम किए हैं,भविष्य में और अच्छा काम करेंगे।

बुजुर्गों की पैंशन नकारा सरकार ने काट दी है,इनेलो शासन आने पर बुजुर्गों की काटी गई पेंशन का पैसा ब्याज सहित दिया जाएगा। महिलाओं को सम्मान के लिए अलग से पैंशन की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी,पढ़ाई की कोई फीस नहीं लगेगी,ना ही कोई किताबों का खर्चा होगा। पढ़ने वाले बच्चे का बीमार पडऩे पर मुफ्त इलाज किया जाएगा। युवाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से अच्छा पद दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि इनेलो के शासनकाल में वे स्वयं जनता के बीच जाते थे और मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करते थे।

आज यह सरकार लोगों की सुनवाई नहीं कर रही है। चुने हुए जनप्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। किसान,व्यापारी,कर्मचारी,मजदूर सभी वर्ग इस सरकार से मायूस हैं। प्रदेश पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग हताश और निराश है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता है। आज 400 रुपए वाला रसोई गैस सिलैंडर 1200 रुपए तक पहुंच गया है। पैट्रोल-डीजल,खाद,कीटनाशकों के दाम में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। यह सरकार लोगों को राहत पहुंचाने की बजाय दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में इस सरकार को जनता वोट की चोट से सबक सिखाएगी और फिर इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश में खुशहाली का दौर फिर से लौट आएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *