Breaking News

किसान मजदूर विचार केंद्र और प्रेमचंद पुस्तकालय का उद्घाटन कार्यक्रम

IBN NEWS DEORIA
04-06-2023
स्थान- ग्राम-पोस्ट- बघड़ा महुआरी, गोरयाघाट, देवरिया, उत्तर प्रदेश।
आप सभी जानते हैं कि विगत 28 वर्षों से किसान और मजदूर आंदोलनों में हम अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहें है।

विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में पलायन के सवाल और रोटी-रोजगार के सवालों पर सक्रिय आंदोलन चलाये गए हैं जिनमे नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हुए कई बार लाठियाँ भी चली और जेल यात्राएँ भी हुई।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने, किसानों और मजदूरों के बकाया भुगतान, मनमाने ढंग से सरकारों और उद्धोगपतियों की साँठ गांठ से होने वाले भूमि अधिग्रहण के खिलाफ, छोटे फर्टिलाइजर्स और हथकरघों को जीवित करने, और इसके साथ ही श्रम और भूमि की लूट के खिलाफ आंदोलन चलाए गए हैं। इसके साथ ही हम देश और दुनिया में चल रहे वैचारिक आंदोलनों और सरकारी हिंसा, दमन और तनाशाही रवैये के खिलाफ भी लगातार आवाज उठाते रहे हैं।

विगत 28 वर्षों में हमारा प्रयास रहा है किसानों मजदूरों की आजीविका के प्रश्नों को व्यवस्थित ढंग से समझते हुए उनके हल निकाले जाएँ। जबकि विगत वर्षों में होने वाले आंदोलन अलग अलग जगहों से संचालित होते रहे हैं। कई गांवों में डेरा डालना आंदोलनो की जरूरत जरूर रहा है पर फिर भी इस बात की आवश्यकता महसूस होती रही है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसान-मजदूर आन्दोलनों को संचालित करने के लिए और इस लंबे संघर्ष को वैचारिक मजबूती और स्थिरता देने के लिए एक स्थायी केंद्र हो।

इस दिशा में प्रयास करते हुए विगत तीन महीने मैंने अपने गाँव के घर पर बिताये और अब इस स्थान को ही किसान मजदूर विचार केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए घर का नवीनीकरण कराया जो 25 वर्षों से लगभग खंडहर पड़ा हुआ था। साथ ही यहाँ एक पुस्तकालय स्थापना की भी योजना है जिसके लिए जो भी व्यक्ति पुस्तकें दान स्वरूप देना चाहे वह हमसे संपर्क कर सकता है।

यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आगामी 4 जून को दिन में 01 बजे किसान-मजदूर विचार केंद्र और पुस्तकालय का उद्घाटन कार्यक्रम तय हुआ। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
किसान मजदूर विचार केंद्र-1

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *