Breaking News
IMG 20220613 142244

विवेकानन्द नगर गजरू टोला में मालगोदाम की तरफ दिखा अजगर,सभासद प्रतिनिधि हासिम अंसारी ने पकड़कर किया वन विभाग के हवाले

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आज सुबह एक अजगर मिला जो पास के घरों की ओर आ रहा था कि तभी लोगों ने उसे देख लिया और इसकी जानकारी सभासद प्रतिनिधि को दी।

मौके पर पहुंचे सभासद प्रतिनिधि ने अजगर को किसी तरह पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया । प्राप्त सूचना के अनुसार सिसवा नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर इक्कीस विवेकानन्द नगर गजरू टोला में मालगोदाम की तरफ आज सुबह एक अजगर दिखाई दिया। वह अजगर रेंगता हुआ लोगों के घरों की ओर आ रहा था ।जब इस अजगर को मुहल्ले के लोगों ने देखा तो इस की जानकारी सभासद प्रतिनिधि हासिम अंसारी को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सभासद प्रतिनिधि हासिंम अंसारी ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और लोगों की सहायता से मच्छरदानी में डालकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर को साथ ले गयी। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *