Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 21 at 7.34.41 PM

15 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 21 at 7.34.41 PM

फरीदाबाद:डीसीपी बल्लबगढ़ अनिल कुमार के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए छांयसा थाने की टीम में 15 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सौरभ और उर्फ धोनी (19 वर्ष) है जो वलीपुर मोहना गांव का रहने वाला है 19 अगस्त को पीड़ित लड़की की मां की शिकायत के आधार पर छांयसा थाने में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ 18/19 अगस्त की रात दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

लड़की के परिजनों को पता चला तो उन्होंने 19 अगस्त को इसकी शिकायत थाने में दी जिसके आधार पर पोक्सो एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त को आरोपी को वलीपुर रोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है और वारदात की रात वह लड़की को बहला फुसलाकर पड़ोस में पड़े खाली मकान में ले गया था जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *