Breaking News
2018 9image 22 46 337623070shotfire ll

गोरखपुर कचहरी में पॉक्सो एक्ट आरोपी को पीड़ित के पिता ने दिन दहाड़े गोली मार कर की हत्या

 

रिपोर्ट मु अनस

गोरखपुर दीवानी न्यायालय परिसर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या की खबर है रेप व पॉक्सो एक्ट का एक आरोपी कोर्ट में अपने मामले की तारीख देखने आया हुआ था, जिसकी कोर्ट के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक आरोपी का नाम दिलशाद बताया जा रहा है। दुष्कर्म की पीड़िता के पिता ने दिलशाद को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।2018 9image 22 46 337623070shotfire ll
जानकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने हमालावर को दौड़कर पकड़ लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
बताया जाता है कि मारा गया व्यक्ति बड़हलगंज थाने से पॉक्सो एक्ट का मुलजिम था और वह इन दिनों जमानत पर बाहर था। शुक्रवार को वह तारीख देखने के लिए कचहरी आया था लेकिन कोर्ट पहुंचने से पहले ही एक शख्स ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना ने 90 के दशक की याद दिला दी। जब अपराधी प्रदीप सिंह ने भी कचहरी परिसर में ही चन्द्रवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *