Breaking News

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाताओं व नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान-राम राज

 

मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS

मवई अयोध्या/ लोकतंत्र सम्मान समारोह विधानसभा क्षेत्र रुदौली अन्तर्गत कूढ़ा सादात स्थित कार्यालय लोकतंत्र की पवन हिन्दी मासिक पत्रिका कूढ़ा सादात पर राम राज सम्पादक लोकतंत्र की पवन हिन्दी मासिक पत्रिका कूढ़ा सादात रुदौली अयोध्या की अध्यक्षता में व प्रभात कुमार उप सम्पादक लोकतंत्र की पवन हिन्दी मासिक पत्रिका के संचालन में आज सकुशल सम्पन्न हुआ।


समारोह को सम्बोधित करते हुए राम राज सम्पादक ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सभी भारतीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। नागरिकों/मतदाताओं द्वारा जब चुनाव में मतदान किया जाता है।तभी चुनाव सफल होता है।मतदान प्रतिशत बढ़ता है।मतदाता ही मनपसंद जनप्रतिनिधियों का चुनाव करता है।तब जाकर जनकल्याणकारी व लोकप्रिय सरकार का गठन होता है।
इस अवसर पर विशेष रूप से रामराज ने प्रभात कुमार ,राम सुरेश, दरोगा ,बंसीलाल ,सहज राम यादव, सहज राम रावत ,गुरुप्रसाद उर्फ मोल्हे , अशोक कुमार यादव, सियाराम गुप्ता ,मोहम्मद नसीम, गुड्डू ,हैदर अब्बास ,ताज आलम, साहब लाल ,विनोद कुमार ,रोहित कुमार यादव, रामबहादुर ,विजय कुमार आदि को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं विधानसभा चुनाव मे जागरूकता व मतदान करने के लिए धन्यवाद, बधाई व आभार प्रकट किया गया। राम राज ने लोकप्रिय जनकल्याणकारी सरकार के गठन/शपथग्रहण के अवसर पर मतदाताओं को धन्यवाद व आभार प्रकट किया व उज्जवल भविष्य की कामना की।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

काउंसिल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:काउंसिल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन के चेयरमैन डॉ.तरुण अरोड़ा …