Breaking News
IMG 20211107 150855

सिसवा नगर पालिका परिषद में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं का विसर्जन

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पालकी यात्रा व आकर्षक झांकियों के साथ माँ लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं का देर रात नारायणी नदी के खेखड़ा घाट पर विसर्जन किया गया।

IMG 20211107 150855

बताते चले कि नगर पालिका परिषद में स्थापित लगभग दो दर्जन प्रतिमाएं परंपरागत ढंग से इस्टेट परिसर में एकत्र हुईं। यहां से प्रशासन द्वारा दिए गए नंबर के आधार पर क्रमबद्ध होकर लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं नगर में निकलीं।

IMG 20211107 150833

गाजे-बाजे के बीच नगर में निकला विसर्जन जुलूस अमरपुरवा, गोपाल नगर, मिसकारी मुहल्ला, रोडवेज बस स्टैंड, पुरानी पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन, श्याम मंदिर, मस्जिदिया टोला व बीजापार होते हुए देर रात को नारायणी नदी के खेखड़ा घाट पर पहुंचा जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन जुलूस में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रही। ऐतिहात के तौर पर मिसकारी मुहल्ले में पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। विसर्जन जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एडीएम पंकज वर्मा, एएसपी निवेश कटियार, एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, सीओ डीके उपाध्याय, थानाध्यक्ष उमेश कुमार, चौकी प्रभारी तरुण शुक्ला व जिले के लगभग आधा दर्जन थानों की फोर्स सहित एक कंपनी पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *