Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 06 at 3.29.10 PM

मां समान संगठन ने मुझे जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है,उसके प्रति मैं नतमस्तक हूं:विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 06 at 3.29.10 PM

फरीदाबाद:समान संगठन ने मुझे जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है,
उसके प्रति मैं नतमस्तक हूं और इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी निष्ठा और अथक परिश्रम से निभाने के लिए संकल्पित हूं। अपने कार्यालय से विजय अभियान की शुरुआत करते हुए विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए ये शब्द अपने उद्बोधन में कहे। इस मौके पर विपुल गोयल ने अपने कार्यालय से फरीदाबाद के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश देखने लायक था। इस मौके पर विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश नेतृत्व का फरीदाबाद विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विपुल गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जुटने का आह्वान किया।

विपुल गोयल ने तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इस बार हर सीट पर कमल खिलेगा और भाजपा की प्रचंड विजय होगी। सुबह से ही विपुल गोयल के अपने कार्यालय सेक्टर 16 पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा और लोग सुबह से ही कार्यालय पर जुटने शुरू हों गए। इस दौरान विपुल गोयल का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं,बुक्के और पगड़ी बांधकर मान-सम्मान किया। जिस पर विपुल गोयल ने सभी का आभार जताते हुए कहा की इस पगड़ी का मान सम्मान वो हमेशा रखेगे। विपुल गोयल ने फरीदाबाद की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा दी गयी बधाईयों के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर उद्योगपतियों के अलावा सामाजिक संस्थाएं भी शामिल रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *