Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 16 at 12.57.36 PM

फरीदाबाद में धूमधाम से मनी होली, मंत्री विपुल गोयल ने नव-निर्वाचित पार्षदों संग मनाया जश्न

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सागर सिनेमा कार्यालय में स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली महोत्सव मनाया और नव-निर्वाचित पार्षदों संग जीत की खुशी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले मेयर प्रवीण बत्रा जोशी की सराहना की और शहर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।WhatsApp Image 2025 03 16 at 12.57.36 PM

विपुल गोयल ने कहा कि इस बार की होली हमारे लिए विशेष महत्व रखती है। प्रवीण बत्रा जोशी ने मेयर चुनाव में न केवल जीत हासिल की, बल्कि 3 लाख 16 हजार मतों के अभूतपूर्व अंतर से नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। यह उपलब्धि केवल फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि जब जीत ऐतिहासिक होती है, तो काम भी ऐतिहासिक होना चाहिए। हमारी यह जीत सिर्फ आंकड़ों की नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों की जीत है। जिस तरह आज हम इस प्रचंड जनादेश का जश्न मना रहे हैं, वैसे ही जल्द ही हम विकास कार्यों की उपलब्धियों का उत्सव मनाएंगे।

एकता और विकास का संदेश

होली के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोयल ने आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि अपनेपन और सामूहिकता का प्रतीक है। जिस तरह हम इस पर्व को मिलकर मना रहे हैं, वैसे ही हमें फरीदाबाद के विकास के लिए भी एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी विकास नीति को और मजबूती देने के लिए हम सभी को अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा।

फरीदाबाद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

इस अवसर पर मंत्री गोयल ने नव-निर्वाचित पार्षदों से अपील की कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें और शहर को एक मॉडल शहर बनाने के लिए पूरे समर्पण से कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर ऐसे विकास कार्य करने हैं, जिन पर आने वाली पीढ़ियां गर्व करें। फरीदाबाद को न केवल हरियाणा का सबसे विकसित शहर बनाना है, बल्कि पूरे देश में इसे एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करना है।

होली की शुभकामनाएं और जनसेवा का संकल्प

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार हमें खुशियों को साझा करने और समाज में प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने की सीख देता है। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि इस रंगों के पर्व को उसी जोश और ऊर्जा के साथ मनाएं, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं।”

इस होली उत्सव में सैकड़ों नागरिक, पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने फूलों और गुलाल से एक-दूसरे को बधाई दी और शहर के सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …