Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 16 at 12.53.58 PM

बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपियों को जेल भेजा गया

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2025 03 16 at 12.53.58 PM

फरीदाबाद: इंद्रा एनक्लेव निवासी 9 वर्षीय विनय के फिरौती के लिए अपहरण और हत्या के मामले में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा एनआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, अजीत और सहदाब, को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को 11 मार्च को गिरफ्तार कर पूछताछ और बरामदगी के लिए रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी अजीत की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया गया हथौड़ा, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मृतक की चप्पल बरामद की गई। वहीं, आरोपी सहदाब से अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त की गई, जिस पर आरोपी अजीत ने मृतक बच्चे के शव को रखकर फरीदाबाद-गुड़गांव रोड पर फेंक दिया था।

पूछताछ और जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …