Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 19 at 1.36.03 PM

पंजाबी सभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हर वर्ष की तरह इस बार भी पंजाबी सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह सेक्टर-16 के पंजाबी भवन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

WhatsApp Image 2024 03 19 at 1.36.03 PM

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाबी वर्ग समाज का अग्रणी वर्ग है,जिसने इस शहर को बसाने में विशेष भूमिका अदा की है। उन्होंने अपने संबोधन में सभा के अध्यक्ष गोल्डी संजीव सलूजा व उनकी संपूर्ण टीम को भव्य आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए सभी को होली की बधाई दी।

निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के पूर्व राजनैतिक सलाहकार अजय गौड़ ने इस अवसर पर सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकसभा का चुनावी पर्व भी आरंभ हो चुका है,हरियाणा में सभी दस सीटों पर भाजपा का परचम लहराने वाला है और
फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर ना केवल हैट्रिक बनाएंगे बल्कि दस लाख से अधिक मतों से विजयी हो रिकॉर्ड कायम करेंगे।

सामारोह में सभा के अध्यक्ष गोल्डी सलूजा,राजेश अरोड़ा,यश बब्बर,धर्म बरेजा, पप्पू वर्मा,विनोद मलिक व अश्वनी सेठी सहित सभा की कार्यकारिणी ने कृष्णपाल गुर्जर,अजय गौड़,चेयरमैन धनेश अदलखा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित गौड़,भाजपा के जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा,युवा मोर्चा के प्रधान शोभित अरोड़ा को पगड़ी पहनाकर स्वागत स्वागत किया। इस अवसर पर जहां भाजपा नेताओं ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा उम्मीदवार गुर्जर के पक्ष में वोट मांगे।

वहीं कांग्रेस नेता सुमित गौड़ ने कहा कि पंजाबी समाज ने सभी समुदायों को बेहतरीन खान पान,पहना ओढ़ना और रहन सहन की तहजीब सिखाई वहीं अपनी मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि वह एक कांग्रेसी परिवार में पैदा हुए और जिंदगी भर कांग्रेस में रह कर इसी पार्टी की सेवा करेंगे। कार्यक्रम में जाने माने कवि दिनेश रघुवंशी,सरिता शर्मा,वेद प्रकाश वेद,सुनहरी लाल तुरंत व ईशान देव ने हास्य कविता पाठ कर खूब तालियां बटोरी।

सभा के अध्यक्ष गोल्डी सलूजा ने सामारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिता व सभा के संस्थापक अध्यक्ष वासुदेव सलूजा ने समय समय पर विभिन्न आयोजन कर समाज को जोड़ने का जो क्रम आरंभ किया था, वह उस जिम्मेवारी को अपने साथियों के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संस्था के संस्थापक प्रघान वासुदेव सलूजा के स्वस्थ एवम लंबी आयु की कामना की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *