Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 19 at 1.41.57 PM

प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी अरुण बजाज को हरियाणा सेफ्टी कौंसिल में उद्योगों के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया नियुक्त

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश सरकार ने पांच वेलफेयर बोर्डों का गठन करते हुए लघु उद्योग भारती के 11 सदस्यो को इन वेलफेयर बोर्डों का सदस्य मनोनीत किया है जिसमे फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी अरुण बजाज को हरियाणा सेफ्टी कौंसिल में उद्योगों के प्रतिनिधित्व के लिए फरीदाबाद से मनोनीत किया है।

WhatsApp Image 2024 03 19 at 1.41.57 PM

पद मिलने के बाद अरुण बजाज ने लघु उद्योग भारती के सदस्यों को विभिन्न बोर्डों में मनोनीत करने के लिए हम हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार तथा धन्यवाद् व्यक्त किया है। लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए लघु उद्योग भारती हरियाणा संगठन का धन्यवाद किया है।

गौरतलब है की लघु उद्योग हरियाणा के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अरूण बजाज फरीदाबाद की कई सामाजिक और औद्योगिक संगठनों से पिछले काफी समय से जुड़े हुए है। उन्होंने इस पद पर मनोनीत होने के बाद राज्य सलाहकार अनुबंधित लेबर बोर्ड का धन्यवाद किया है। और कहा है की हरियाणा सेफ्टी कौंसिल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सड़क सुरक्षा,मानव स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम करना है।

हरियाणा सेफ्टी कौंसिल से जुड़े विभिन्न विभागों के नियमों व शर्तों का विश्लेषण करना और उनके समीकरण के लिए सरकार को सुझाव देना और उसके कल्याण के लिए काम करना है अरुण बजाज ने कहा है की वह पूरी निष्ठा,लगन और सबको साथ लेकर चलते हुए कार्य करेंगे। ज्यादा जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री मनोज रूंगटा ने बताया की इसके आलावा राज्य सलाहकार अनुबंधित लेबर बोर्ड में उद्योगों के प्रतिनिधि के लिए लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष राकेश गुप्ता,लघु उद्योग भारती बल्लभगढ़ इकाई के अध्यक्ष अशोक चौधरी,करनाल से प्रवीण गुलाटी मनोनीत हुए है। राज्य सलाहकार अनुबंधित लेबर बोर्ड में उद्योगों के प्रतिनिधि के लिए अम्बाला से शभु आदेश मित्तल मनोनीत हुए है।

हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड में उद्योगों के प्रतिनिधित्व के लिए रेवाड़ी से संजय डाटा,करनाल से अनिल सहगल तथा सोनीपत से भुपेंद्र शर्मा मनोनीत हुए है। हरियाणा राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड उद्योगों के प्रतिनिधित्व के लिए अम्बाला से विनोद बंसल,हिसार से अजय सिंह मनोनीत हुए है।

राज्य श्रम कल्याण बोर्ड में उद्योगों के प्रतिनिधित्व के लिए अम्बाला से शभु आदेश मित्तल,पंचकूला से कृष्ण कुमार जैन को मनोनीत किया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *