कांग्रेस नेता ने कई गांवों में किया होली मिलन, लोगों को दी शुभकामनाएं
मवई, अयोध्या: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हंसराजपुर, नौगवा डीह, रामपुरजनक, उमापुर, भवानीपुर, सैमसी, कसारी, सण्डवा, नेवरा, रानीमऊ, हलीम नगर, अमराईगांव, पटरंगा समेत अन्य गांवों में आयोजित होली मिलन समारोहों में शामिल होकर लोगों को बधाई दी।
दयानंद शुक्ला ने कहा, “होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन लोग पुराने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। हमें भी इस अवसर पर प्रेम और एकता का संदेश देना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कुछ संकीर्ण मानसिकता वाले लोग समाज में नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन देश की जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
“जब सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर रहेंगे, तभी हमारा देश एक शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा।” – दयानंद शुक्ला
इस अवसर पर हाजी अकील खां, मुनीर अहमद खां, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, युवा कांग्रेस नेता रणजीत सिंह, आदिनाथ मिश्रा, मान सिंह, आशीष तिवारी, राजेश कुमार सिंह, सरस चंद तिवारी, सुरेश तिवारी, परमानंद शुक्ला, हरिकेश मौर्या, शिवकुमार मौर्या, केशव प्रसाद शुक्ला, नदीम अहमद खां, रमेश सिंह, जय हिंद सिंह, गौरव शुक्ला, अमित शुक्ला, राजाराम यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।