Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 09 at 08.51.32

आपदा पीड़ितों की सहायता करना आमजन का परम कर्तव्य:मुख्यमंत्री मनोहर लाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-15 से उत्तराखंड के जोशीमठ में भू- स्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा कभी बताकर नहीं आती,इससे निपटने के लिए आमजन को सदैव तैयार रहना चाहिए।

 

WhatsApp Image 2023 02 09 at 08.51.32उन्होंने कहा कि हरियाणा आपदा की स्थिति में हर समय मदद के लिए तैयार रहता है। प्रदेश सरकार द्वारा जब भी किसी देश या प्रदेश पर आपदा आई, उसका आपसी सहयोग देकर एकजुटता दिखाते हुए सामना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा का समय संकट का समय होता है,ऐसे में सूझबूझ के साथ काम करने की आवश्यकता होती है। हमें संकट काल की परिस्थितियों को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा जरूरत का समान दान स्वरूप देना चाहिए। मानवता के नाते जरूरतमंद की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है। इस अवसर पर बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा,फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता,तिगांव के विधायक राजेश नागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *