Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 11 at 1.45.14 AM

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस थाना में गणमान्य व्यक्तियों के साथ ली मीटिंग

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए पुलिस थाना सेक्टर-17 प्रभारी धनप्रकाश,कम्युनिटी पुलिसिंग इंचार्ज सविता व उनकी टीम ने सेक्टर-17 के वरिष्ठ नागरिकों,आरडब्लूए तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक बैठक आयोजित की जिसमें वहां पर मौजूद नागरिकों ने अपनी समस्याएं थाना प्रभारी के सामने रखी। वहां पर मौजूद नागरिकों ने बताया कि यहां आस-पास के ट्यूशन सेंटर पर लड़कियां कोचिंग के लिए जाती हैं लेकिन कुछ आवारा किस्म के लड़के इन कोचिंग सेंटर के आसपास घूमते रहते हैं और लड़कियों को तंग करते हैं।

WhatsApp Image 2023 04 11 at 1.45.14 AM

इसके साथ ही यहां के पार्क में भी लड़के आवारागर्दी करते हैं तथा आपस में गंदी गंदी गालियां देते रहते हैं जिससे समाज का माहौल खराब होता है। थाना प्रभारी ने लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान करने के लिए ट्यूशन सेंटर पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन दिया तथा पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखकर उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही थाना प्रभारी ने वहां पर मौजूद सभी नागरिकों को अपने आसपास के एरिया में निगरानी रखकर अमानवीय क्रियाएं करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की हिदायत दी।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। थाना प्रभारी ने वहां पर मौजूद लोगों को पुलिस कार्यों में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुलिस नागरिकों के सहयोग से ही समाज में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में कामयाब होती है,इसलिए अपने आसपास किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें ताकि पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करके किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को घटित होने से पहले ही रोककर एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके।

इसके साथ ही गणमान्य व्यक्तियों को साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरूक करते हुए उन्होंने बताया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी की वारदात घटित हो जाती है तो वह तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें और उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी के बारे में जानकारी दें। साइबर टीम द्वारा साइबर अपराधियों के बैंक खातों को फ्रीज करवाकर आपकी रकम आप तक वापस पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी नागरिकों ने पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध के बारे में दी गई जानकारी के लिए पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *