Breaking News
IMG 20220412 162706

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में हुयी भारी क्षति

Ibn24×7news
फरेंदा महराजगंज
जनपद महराजगंज के फरेन्दा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा महुअवा महुई में एक झोपड़ी के मकान में सार्ट सर्किट से आग लगा गयी जिससे झोपड़ी में रखा समान जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी श्रीचंद पुत्र श्रीपत के झोपड़ी में सोमवार की सुबह 9:30 बजे के लगभग शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक आग इतना विकराल रूप धारण कर ली थी कि ग्रामीणों के काबू से बाहर हो गयी थी जिससे उक्त झोपड़ी में रखा गया जहाँ दो कुंटल गेहूं व बांधी गई चार बकरी जलकर राख हो गई तो वहीं उक्त झोपड़ी में रखा गया श्रीचंद के गृहस्थी का पूरा समान जलकर राख हो गया है। इस हादसे में एक गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई है जिसका उपचार चल रहा है।इस संबंध में ग्राम सचिव सर्वेश कुमार ने उक्त घटना की पुष्टि कर बताया कि जो भी सरकारी अहेतुक राशि होगा उसे शीघ्र दिया जायेगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *