Breaking News

सिसवा बाजार स्कूल एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय उदयभान मल्ल जी को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार महाराजगंज
बहुमुखी प्रतिभा के धनी लोकप्रिय समाज सेवक ,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व किसान आदर्श इंटर कालेज बेलवां के प्रबंधक उदयभान मल्ल के निधन पर आज बुधवार को सिसवा बाजार स्कूल एसोसिएशन की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे श्रद्धांजलि अर्पित कर देवलोक को प्राप्त हुई मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर पहल संस्था के अध्यक्ष व लोकप्रिय समाजसेवी पंडित अवधेश चौबे ने ने कहा कि उदयभान मल्ल का निधन शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति है तथा सिसवा जैसे पिछड़े क्षेत्र में उन्होंने चार दशक पूर्व ग्रामीण शिक्षा के लिए चंदा एकत्र कर जो योगदान दिया था उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

स्कूल एसोसिएशन के सचिव तथा लोकप्रिय समाजसेवी डॉ पंकज तिवारी जो अपने लोकप्रियता व कर्तव्यनिष्ठता के कारण आए दिन हर अखबार में छाए रहते हैं अपने संबोधन में स्वर्गीय मल्ल के अमूल्य योगदान को परिभाषित करते हुए उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तदोपरांत बारी-बारी से शिक्षा जगत के महान गुरु सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य ओए जोसेफ ,आदर्श शिशु शंकर मंदिर के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष धीरज तिवारी तथा हाजी इम्तियाज अहमद ने स्वर्गीय उदयभान मल्ल जी के शिक्षा जगत की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए उनके सामाजिक कार्यों के रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।शोक सभा के इस आयोजन में सोमनाथ चौरसिया, जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ नथुनी बाबू, कुंदन सिंह, विवेक चौरसिया, फणींद्र मिश्रा, रामनारायण जायसवाल, नीरज तिवारी, संदीप मल्ल,अनिल जायसवाल, असलम सिद्दीकी, ओंकार कसेरा,विजय मिश्र व अजय मिश्र सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *