फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला बजट समिति के संयोजक एवं पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। 2026-27 का बजट हरियाणा को एक विकसित,सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। बजट समाज के हर वर्ग के कल्याण और समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
किसानो और मज़दूरों की आय बढ़ाने तथा कौशल विकास की दिशा में बजट मील का पत्थर साबित होगा। फरीदाबाद जिले के लिए हजारों करोड़ कि कई महत्वपूर्ण घोषनाएं की गई है जिससे फरीदाबाद की कनेक्टिविटी सुधरेगी और फरीदाबाद का समग्र विकास होगा।