फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भाजपा फरीदाबाद जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता ने बजट को ऐतिहासिक और जन-कल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री के विकसित भारत-विकसित हरियाणा के विजन 2047 के अनुरूप एक उत्कृष्ट बजट है। यह बजट सर्वस्पर्शी,सर्वसमावेशी और हर हरियाणवी का कल्याण करने वाला ऐतिहासिक बजट है।
उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के साथ-साथ प्रदेश में निवेश,उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है और प्रदेश को
“विकसित भारत 2047″के लक्ष्य की ओर मजबूती से अग्रसर करेगा।
इस सर्वस्पर्शी,सर्व समावेशी और कल्याणकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की।