Breaking News
e3286488 4f1f 4eb9 a5b8 1d0fea42b071

हरियाणा सरकार ने बनाई बेहतर खेल नीति,खिलाड़ी दे रहे बेहतर रिजल्ट:राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टe3286488 4f1f 4eb9 a5b8 1d0fea42b071

फरीदाबाद:तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने बेहतर खेल नीति बनाई और उसे क्रियान्वित किया,जिसका लाभ आज खिलाड़ी उठा रहे हैं और प्रदेश व देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वह आज यहां सेक्टर-11 स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित हरियाणा स्टेट बेंच प्रेस प्रतियोगिता में बोल रहे थे।

नागर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने लिए नहीं बल्कि देश और प्रदेश के लिए खेलता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार पूरे देश में खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा नगद पुरस्कार देने वाली सरकार है। यही कारण है कि यहां खिलाड़ियों में एक अलग जोश उमंग देखा जाता है।

विधायक नागर ने कहा कि हरियाणा की सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है और खिलाड़ी भी प्रदेश की उम्मीद पर खरा उतरते हुए देश व प्रदेश का दुनिया में नाम कर रहे हैं। उन्होंने सभी से कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।

वहीं उन्होंने जीवन में खेलों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर काम करते हैं और भाजपा के मूल मंत्र अंत्योदय को सरकार में लागू कर रहे हैं। जिसका अर्थ है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी शासन का लाभ पहुंचना चाहिए।

इस प्रतियोगिता में हरियाणा के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें सब जूनियर,जूनियर,मास्टर मेन और वूमेन दोनों ने भाग लिया। इस अवसर पर पलवल से डीएसपी संदीप मोर,विकास प्रधान आरडब्ल्यूए सेक्टर-11,राजकुमार खटाना,सब इंस्पेक्टर प्रदीप मोर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *