Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 17 at 9.40.15 PM

हाजी एस.एम. माडल प्राइमरी स्कूल में मनाया गया जश्ने ईदमिलादुन्नबी

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS WhatsApp Image 2024 09 17 at 9.40.15 PM
मवई अयोध्या – जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के मौक़े पर मुस्लिम समाज के लोगों में देखने को मिल रहा भारी उत्साह, जगह-जगह पर हो रहा लंगरे रसूल का आयोजन,
ग्राम सभा गनौली मजरे सुलेमान पुर में हाजी एस.एम. माडल प्राइमरी स्कूल में हाजी शेर मो0 व मौलाना जान मोहम्मद की अध्यक्षता में अंजुमने जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।

15 सितम्बर रविवार को बाद नमाज इशा तकरीरी प्रोग्राम सम्पन्न हुआ। जिसमें मौलाना मो0 अम्मार रजा सिद्दीकी हसमती दारुल उलूम मखदूमियां रुदौली शरीफ मौलाना मो0 अहमद रजा कबीर सीवन बाजिदपुर कारी अब्दुल हसीब सुलेमानपुर कारी अब्दुल हसीब बाबा कारी अबूबकर मखदूमियां कारी मो0 सुऐब एैहार कारी जान मो0 प्रिन्सपल हाजी एसएम माडल प्राइमरी स्कूल कारी गौस मो0 कारी फजील अहमद कोपेपुर मौलाना हसनैन इस्माइली रुदौली शरीफ शायरे इस्लाम अली अहमद इस्माइली बसौढ़ी कारी अब्दुल लतीफ हाफिज मो0 नफीस बरावां शरीफ से तशरीफ लाये।

सोमवार की सुबह 16 सितंबर व चांद की तारीख 12 रबीउल अव्वल को जुलूसे मोहम्मदी सल्ललाहो अलैहे वसल्लम बच्चे-बच्चियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर बड़ी धूमधाम अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। जिसमे सेकड़ो की तादाद में तशरीफ लाये। इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव मो0 अली पूर्व प्रधान मो0 आरिफ मो0 कसीम मौलाना जान मो0 हाजी शेर मो0 हाजी इरशाद अली संतोष कुमार कमलेश कुमार अमरजीत यादव आजाद अली आदि लोग मौजूद रहै।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *