Breaking News

गुलरिहा थानाप्रभारी विनोद अग्निहोत्री कोविड संक्रमित हुए मनोज पाठक देखेंगे कामकाज।

रिपोर्ट बयूरो

 

गोरखपुर। गुलरिहा थानाप्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्रिहोत्री कोरोना पाजिटीव हुए आइसोलेट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपने पीआरओ इंस्पेक्टर मनोज कुमार पाठक को गुलरिया थाने का कामकाज देखने का निर्देश जारी किया। थाने के काम काज में कोई दिक्कत न हो जब तक विनोद अग्रिहोत्री ठीक नहीं होते तबतक मनोज कुमार पाठक जिम्मेदारी संभालेंगे। पिछले कुछ दिनों में एडीजी कार्यालय के सिपाही समेत कई पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले। जिसके बाद पुलिसकर्मियों में भी डर है। थानों व पुलिसलाइंस को सेनिटाइज भी कराया जा चुका है। साथ ही स्पोटर्स कालेज के पास पुलिस कर्मचारियों के लिए आइसोलेशन सेंटर भी बनाया गया है या पुलिस कर्मचारियों को सही तरीके से इलाज किया जाता है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *