Breaking News

जिम्मेदार अधिकारी आराम से कमरे में बिना मास्क लगाए पंखे के नीचे लगे हुए हैं फोन में।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के नगर पंचायत उनवल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनवल के फार्मासिस्ट ए के पांडे ,वार्ड बॉय महेन्द्र मिश्रा बिना मास्क लगाए आराम फरमा रहे हैं बाहर पब्लिक परेशान है आज दिनांक 26 अप्रैल को कोविड-19 का बैक्सीन लग रहा था देखा गया तो सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जियां उड़ा रहे थे। मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट ए के पांडे से पूछा गया कोविड-19 का गाइडलाइन वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे तक आदमी वेटिंग रूम में इंतजार करेंगे जहां पर पंखे से लेकर पानी तक की व्यवस्था होनी चाहिए उन्होंने बताया कि सारी व्यवस्था है लेकिन मौके पर कुछ भी नहीं था वही गर्मी का टेंपरेचर अधिक था उसके बावजूद वैक्सीन लगने के बाद मजबूर होकर आदमी अपने घर के लिए वापस जा रहे थे इतनी प्रचंड गर्मी में पानी पीने की तक की व्यवस्था नहीं थी। मौके पर मौजूद मनोनीत सभासद अभिमन्यु तिवारी ने बताया कि यहां पर न पानी पीने की व्यवस्था है न बैठने की व्यवस्था है और अन्य कोई भी व्यवस्था यहां पर जो सरकार द्वारा की गई है कुछ भी नहीं है पूरी व्यवस्था भगवान भरोसे हैं यहां के फार्मासिस्ट पांडे जी आराम से अंदर बैठ के पंखे की हवा खा रहे हैं और बाहर जनता परेशान हो रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *