Breaking News

सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवा बाजार में आयोजित हुआ अध्यापक-अभिभावक सम्मेलन का भव्य आयोजन

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंद्री स्कूल सिसवा बाजार में आज अध्यापक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन बड़े ही धूम- धाम से आयोजित हुआ जिसमें शिक्षकों एवं अभिभावकों के मध्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विचार विमर्श किया गया।

IMG 20220807 WA0026विद्यालय प्रबंधक ओए जोसेफ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में अध्यापको एवं अभिभावकों दोनों की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चे घर एवं विद्यालय दोनों जगहों से संस्कार प्राप्त करते हैं।

IMG 20220807 WA0032

 

IMG 20220807 104552

IMG 20220807 WA0039

IMG 20220807 WA0037

अतः बच्चों के समग्र विकास हेतु यह आवश्यक है कि अध्यापक के साथ-साथ अभिभावक भी बच्चों के चरित्र निर्माण में पूरा सहयोग करें। समय-समय पर आयोजित होने वाले शिक्षक-अभिभाक सम्मेलन में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

IMG 20220807 WA0038इस अवसर पर विद्यालय की संरक्षिका बिन्सी जोसेफ ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के विकास में अध्यापक एवं शिक्षक के बीच समय-समय पर संवाद होते रहना अति आवश्यक है तथा प्रधानाचार्य बैजू चेरियन ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि बच्चों के भविष्य का निर्माण अध्यापक एवं अभिभावक के बीच उचित ताल-मेल एवं संवाद से ही संभव हो सकेगा।

IMG 20220807 WA0046

IMG 20220807 WA0050

इस अवसर पर अनेक अभिभावको ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह ,अंग्रेजी प्रवक्ता फणीन्द्र कुमार मिश्र, ग्राउंड फ्लोर इंचार्ज प्रेम सागर चौबे, मिडिल फ्लोर इंचार्ज मुन्ना पांडे,टीचर्स सेक्रेटरी धनंजय कुमार मिश्र, अरुण श्रीवास्तव,ऑफिस इंचार्ज भुनेश्वर मिश्र , राधेश्याम, प्रह्लाद प्रसाद,संजीव सर,अनिल पांडे, अजय वर्मा, पुंडरीक गुप्ता, सतीश त्रिपाठी, दीप्ति बारीक,गंगा दुबे, उपेंद्र पांडे, संतोष तिवारी,राजकुमार सिंह, बेबी थॉमस, वीरेंद्र त्रिपाठी, अनूप रौनियार ,ओम प्रकाश वर्मा ,रंजना तिवारी, पूर्णिमा शाही,रमा श्रीवास्तव, मंजरी गुप्ता, सिनसी पीटर, संजय गुप्ता,तमजिद अली,ए०बी० सर,भुआल  गुप्ता, सर्,आदिरा मैम,आशा मिस, आशा सुकुमारन ,श्रीदेवी, नीरज मद्धेशिया,नितेश श्रीवास्तव व बेचई प्रसाद सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *