Breaking News

आजादी की 75वीं वर्षगांठ का हुआ भव्य आयोजन

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
आज स्थानीय सेन्ट जोसेफ्स सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाठ बड़े ही हर्षोल्लास के
साथ मनाया गया।

IMG 20220815 WA0099

IMG 20220815 WA0102इस समारोह में सभी बच्चो एवं शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सर्वप्रथम विद्यालय के चारो हाउस (सेफ्रांन, वाइट, ब्लू व ग्रीन )द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक ओ. ए. जोसेफ द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

IMG 20220815 WA0104राष्ट्रगान के पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतीकरण किया जिसमें जान्हवी मिश्रा, श्रेया विश्वास, ज्योति जायसवाल ,अलंकृति खंडेलवाल , आकृति सिंह,अनन्या केडिया, शिखा गुप्ता व प्रिया रौनियार सहित तमाम बच्चे और बच्चियों ने अपने-अपने कौशल से सबका मन मोह लिया।

IMG 20220815 WA0107इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ओ.ए.जोसेफ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगे के रंगों का महत्व समझते हुए हमे साहसी, बलिदानी त्यागी और सतत प्रयत्नशील रहकर इस आजादी को अनंतकाल तक बनाये रखना है।

IMG 20220815 WA0108

IMG 20220815 WA0109विद्यालय के प्रधानाचार्य बैजू चेरियन ने आजादी में कुबान शहीदों की कुर्बानी को शिद्धत से याद किया और इस आजादी को सतत बनाये रखने की बच्चों से अपील भी की।

IMG 20220815 WA0050विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती विंसी जोसेफ ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सदियों से गुलामी की जंजीर में जकड़ी हुई भारत माता की कराह आज के ही दिन दूर हुई थी इसलिए हमें उन अमर शहीदों को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस को हर्ष व उल्लास के साथ मनाना चाहिए। इस मनोहारी अवसर पर उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह ,अंग्रेजी प्रवक्ता फणीन्द्र कुमार मिश्र, ग्राउंड फ्लोर इंचार्ज प्रेम सागर चौबे, मिडिल फ्लोर इंचार्ज मुन्ना पांडे,टीचर्स सेक्रेटरी धनंजय कुमार मिश्र, हिंदी प्रवक्ता अरुण श्रीवास्तव,ऑफिस इंचार्ज भुनेश्वर मिश्र , राधेश्याम, प्रह्लाद प्रसाद,संजीव सर,अनिल पांडे, अजय वर्मा, पुंडरीक गुप्ता, सतीश त्रिपाठी, दीप्ति बारीक,गंगा दुबे, उपेंद्र पांडे, संतोष तिवारी,राजकुमार सिंह,अंचिता, सीजा चेरियन,मीनू मोहनन, बेबी थॉमस, वीरेंद्र त्रिपाठी,भुआल गुप्ता,रिंकू मारिया,अशोक प्रजापति ,प्रदीप रौनियार,ललितेश गुप्ता,अशोक पांडेय,अनूप रौनियार ,ओम प्रकाश वर्मा ,रंजना तिवारी, पूर्णिमा शाही,रमा श्रीवास्तव, मंजरी गुप्ता, सिनसी पीटर, संजय गुप्ता,तमजीद अली,ए०बी० सर,मेलविन सर्,आदिरा मैम,आशा मिस, आशा सुकुमारन ,श्रीदेवी, नीरज मद्धेशिया,नितेश श्रीवास्तव व बेचई प्रसाद सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *