Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 14 at 11.04.46 PM

वायु प्रदूषण से निपटने हेतु इलेक्ट्रोनिक वाहनों पर सरकार दे रही जोर:यशवीर डागर

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःएनआईटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे यशवीर डागर ने जवाहर कालोनी में टीवीएस बाइक शोरूम का रिबन काटकर विधिवित रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर शोरूम के चेयरमैन डा.महेंद्र डेयरी वाले ने उनका यहां पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता यशवीर डागर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जहां सरकार ने 15 साल पुराने पेट्रोल व 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है वहीं इलेक्ट्रोनिक वाहनों की खेप भी बाजार में उतारी है। उन्होंने कहा कि केद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सोच है कि देश में बिजली से चलने वाले वाहनों को ज्यादा से ज्यादा सडक़ों पर उतारा जाए,जिससे कि वायु प्रदूषण में कमी आए और इन वाहनों पर खपत भी कम ही रहेगी। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से वार्ड नंबर एक के युवा भाजपा नेता मुकेश डागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश बिष्ट, प्रवीन शर्मा,सुरेंद्र तेवतिया, सत्यभान शर्मा,लोकेंद्र बिष्ट सहित अनेकों मौजिज लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *