रिपोर्ट बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा
फरीदाबादःशिरडी साई बाबा टैंम्पल सोसायटी सेक्टर-86 में कोविड 19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। 18 प्लस और 45 प्लस की आयु वर्ग का टीकाकरण किया गया। 60+ वालों को बुस्टर डोज लगाए गए। इसमें कुल 182 व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।
इस कैंप को प्रिंसिपल बीनू शर्मा,के ए पिल्लै,बिजेन्द्र कुमार पांडे,इन्द्ररजीत आदि ने सुचारू रूप से संभाला। सेक्टर-3 से आई मेडिकल टीम डॉ तरूण, ज्योति रानी व नवीन ने टीकाकरण किया। साईं धाम के व्यवस्था की सराहना की। इस टीकाकरण के दौरान कोविड प्रोटोकोल का पालन किया गया। डा.मोतीलाल गुप्ता,अध्यक्ष शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसाइटी ने कहा कि साई धाम हमेशा से ही सामाजिक और धार्मिक कार्य में आगे रहता है। 15 से 16 जनवरी 2022 कोविड वैक्सिीनेशन कैंप साईं धाम में लगाया जाएगा। कैंप का समय प्रात:10 बजे से 3 बजे तक रहेगा।