रिपोर्ट मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा
फरीदाबादःभारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर विकास कार्यों का क्रियान्वयन कर रही है। हरियाणा आज 55 साल का हो गया हैं और आज हरियाणा देश मे विकास के कई क्षेत्रों में अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। हरियाणा में गांव को दूसरे गांव से जोड़ना सड़कों और बिजली के क्षेत्र में देश में सबसे पहले विकास का हुआ।केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह बात गत सायं स्थानीय सेक्टर-12 के कान्वेशन हाल में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।सांस्कृतिक संध्या को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर और हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर उपस्थित लोगों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा के विकास में सभी नागरिकों का योगदान रहा है। 55 साल के इतिहास में हरियाणा बिजली,कृषि,औद्योगिक विकास, आईआईटी,शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में देश की अग्रणी राज्यों में गिना जाता है।
हरियाणा शहीदों और वीरों की भूमि है और रहा है। महाभारत भी हरियाणा की भूमि पर हुआ और गीता का उपदेश भी हरियाणा की माटी पर ही दिया गया। हरियाणा प्रदेश ऐतिहासिक दृष्टि से भी वीरों की भूमि के नाम से गिना जाता है। देश में हरियाणा समृद्ध और खुशहाल और शक्तिशाली प्रांत के रूप में गिना जाता है। इसके लिए प्रत्येक हरियाणवी का विशेष योगदान है।केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा एक हरियाणवी एक नीति पर यदि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक भागीदार बनेगा तो निश्चित तौर पर हरियाणा देश ही नहीं विश्व के समृद्धि और शक्तिशाली राज्य के रुप में गिना जाएगा। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सांस्कृतिक सांध्य को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा आयोजित स्वतंत्रता 75वें वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव में मनाया जा रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कर रही है।