Breaking News

गोरखपुर – बैंक मैनेजर से बदमाशों ने की लूट, छीनकर ले गए पैसे, मोबाइल और चेन

गोरखपुर गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौराहा पर अखाड़ा माता स्थान के पास देर रात कार से वापस घर लौटते समय एसबीआई के मैनेजर के साथ लूट की घटना हुई। आरोप है कि दो मनबढों ने कार को रोककर जान से मारने की नीयत से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया, उसके बाद जेब से 16 हजार रुपये, चैन व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने 100 नम्बर को सूचना दिया । सूचना पाकर गोला पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, जिले के गोरखनाथ थानां क्षेत्र में स्थित बरगदवा एसबीआई के प्रबंधक दयानाथ सिकरीगंज थाना क्षेत्र असौजी निवासी अपने ममेरे भाई अमरनाथ पत्नी व बच्चों के साथ कार से गाजीपुर गए थे। वहां से घर वापस आ रहे थे। गोला थाना क्षेत्र गोपालपुर चौराहे पर रात लगभग 9 बजे पहुंचे थे कि दो अराजकतत्व नशे में धुत होकर इनकी कार को रोक लिया और जान से मारने की नीयत पत्थर से सर पर हमला कर 16 हजार रुपये नगद, एक सोने की चैन व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने सूचना 100 नम्बर पर दिया। सूचना पाकर गोला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना को अंजाम देने वाले फरार हो गए। पीड़ित ने आकर गोला थाने में दो लोगो के बिरुद्ध लिखित नामजद तहरीर दिया। पीड़ित के तहरीर पर गोला थाने में गोपालपुर निवासी रामप्रकाश पांडेय व महेंद्र बेलदार के बिरुद्ध नामजद मुकदमा धारा 307 394,352,341 आई पी सी के तहत दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश गोल पुलिस कर रही है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *