Breaking News
Screenshot 20241001 2100352

स्वच्छता में होता है परमात्मा का वास:रेणुका प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टScreenshot 20241001 2100352

फरीदाबाद:सिद्धपीठ हनुमान मंदिर एक नंबर मार्किट में संचालित डा.अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह की धर्मपत्नी रेणुका प्रताप शामिल हुई।

सर्वप्रथम कार्यक्रम में पहुंचने पर मंदिर कमेटी के प्रधान राजेश भाटिया ने रेणुका प्रताप का फूलों का बुक्के भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर रेणुका प्रताप ने कहा कि स्वच्छता में परमात्मा का वास होता है,जहां साफ-सफाई होती है,वहां उन्नति समृद्धि का आगमन होता है,इसलिए हमें अपने घरों व कार्यालयों व आसपड़ोस में साफ सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि साफ-सफाई को हमें अपनी दैनिक आदत में शामिल करना चाहिए।

इसके अलावा रेणुका प्रताप ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। अंत में उन्होंने स्कूल की अध्यापिकाओं से आह्वान किया कि बड़खल क्षेत्र के सुरक्षित भविष्य एवं बेहतर विकास के लिए कांग्रेस को वोट देकर मजबूत करने का काम करे।

इस अवसर पर राजेश भाटिया ने कहा कि हर दो अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया जाता है,लेकिन हम सभी को प्रतिदिन साफ सफाई करनी चाहिए क्योंकि जब मनुष्य का शरीर साफ रहेगा तो उसमें अच्छे विचारों का आगमन होगा।

इस कार्यक्रम में वेणका प्रताप के संग जनक भाटिया,तपस्या मेहर, मोनिका भाटिया,सोनिया अरोड़ा, शैला कपूर,जानवी भाटिया, अर्चना नरूला,गुरमीत कौर, प्रवीण,रजनी,मंजू,संतोष,कवित, रुक्मणी,मोनिका,इंदु एवं सभी सदस्य गण शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *