Breaking News
b7218ab9 9445 43ea 8ad3 9aa3905e7499 1

गाजीपुर :देश को भाजपा की मजहबी फितरतों से बचने की जरूरत:गोपाल

 

टीम आईबीएन न्यूजb7218ab9 9445 43ea 8ad3 9aa3905e7499 1

गाज़ीपुर।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव शोभा सिंह यादव का स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुआ। इस समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत प्रदेश सचिव शोभा सिंह यादव का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

अपने स्वागत से अभिभूत कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नवमनोनीत प्रदेश सचिव शोभा सिंह यादव ने कहा कि मुल्क आज भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों और साम्प्रदायिक सोच के चलते खतरे में है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते देशवासी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं।

उन्होंने कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती लेकिन भाजपा को यह गलतफहमी हो गई है कि वह हमेशा सत्ता में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के सवाल हल न कर केवल विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार जनता के मुंह के निवाले और हाथ से काम छिन रही हैं ।भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, महिला सभी परेशान हैं। मंहगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की आवश्यकता है।

लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा आज संघर्ष का दौर है। गले में पड़ रही माला हमें सम्मानित तो करती ही है लेकिन इसके साथ साथ जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी एहसास दिलाती है।

उन्होंने कहा कि आज संघर्ष का दौर है। इस देश की जनता जब लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते त्राहि-त्राहि कर रही है। ऐसे दौर में हमें जनता के हक और हकूक और उसके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष के मैदान में कूदना पड़ेगा ।

उन्होंने भाजपा सरकार की नापाक साजिशों और फितरतों से सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि आज रोजगार न मिलने और लगातार मंहगी होती शिक्षा से छात्र और नौजवान अथाह पीड़ा में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी देना ही नहीं चाहती। छात्र और नौजवान अपनी बढ़ती उम्र और रोजगार न मिलने की दशा में बहुत चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि जिस देश का किसान और नौजवान दुखी और निराश होगा‌ वह देश कभी खुशहाल नहीं हो सकता। उन्होंने सभी‌ किसानों और नौजवानो से भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया और कहा कि देश हित में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।

इस समारोह में मुख्य रूप से रामधारी यादव,अशोक कुमार बिंद, रामवचन यादव, मारकन्डेय यादव, भगवान यादव,सदानंद यादव , जमुना‌ यादव,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, राजेंद्र यादव, रामज्ञान यादव, रामाशीष यादव,हरवंश यादव, चन्द्रिका यादव, ,विजय शंकर यादव, गुड्डू यादव, नन्दलाल आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजेश यादव ने किया।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *