Breaking News
Screenshot 20241210 135736

गाजीपुर – केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिली राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत

 

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर:राज्यसभा सांसद ने ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्री को सौंपा पत्रक।आज दिल्ली में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उन्हें पत्रक दिया।

राज्यसभा सांसद ने बताया कि दानापुर मंडल में स्थित जनपद गाजीपुर के रेलवे जक्शन दिलदारनगर, रेलवे स्टेशन जमानिया एवं रेलवे स्टेशन गहमर से रोजाना हजारो की संख्या में लोग विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते है और इन रेलवे स्टेशनों का रेल राजस्व वसूली भी अधिक है।गहमर एशिया का सबसे बड़ा गांव है और यहाँ से हजारो की संख्या में भारतीय सेना में देश की सेवा करने वाले जवान एवं विभिन्न पुलिस बलों में सेवा देने वाले नागरिक गण है। जिन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए गैर रेलवे स्टेशनों का रुख करना पड़ता है।

Screenshot 20241210 135736

सांसद द्वारा दिलदारनगर जक्शन पर- हिमगिरी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, जियारत एक्सप्रेस, पटना लखनऊ नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की माँग की।

जमानिया रेलवे स्टेशन पर- ब्रह्मपुत्र मेल, पटना इंदौर एक्सप्रेस जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं संघमित्रा एक्सप्रेस के ठहराव की माँग की एवं गहमर रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस के ठहराव की माँग की है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्रीय लोगों को बड़े महानगरों तक आवागमन करने में सुविधा होगी।और क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने के लिए बिहार प्रांत के बक्सर या पंडित दीनदायल उपाध्याय जंक्शन नहीं जाना पड़ेगा।

राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने इन सभी ट्रेनों के ठहराव के लिए पूर्व में सदन में भी मांग रख चुकी है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *