Breaking News
Screenshot 20241020 204037

गाजीपुर:फर्जी रीडिंग करने वाले मीटर रीडर होगे बर्खास्त प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश

Screenshot 20241020 204037

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्टगा

जीपुर। अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने शिवशंकर, बिलिंग सुपरवाईजर, एक्सप्लोर टेक सर्विसेज प्रा0लि0, गाजीपुर को विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय, गाजीपुर के अन्तर्गत गलत बिल बनाने के संदर्भ में मौखिक रूप से लगातार अवगत कराया जा रहा है। दिनांक 19.10.2024 को स्टोर रीडिंग किये हुए 02 विद्युत बिल प्रेषित कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु श्री शिव शंकर को निर्देशित किया गया था, परन्तु श्री शंकर द्वारा आज दिनांक 20.10.2024 तक भी दोषी मीटर रीडरों के नाम एवं कार्यवाही कर अवगत नहीं कराया गया है। प्रेषित किये गये बिलों में खाता संख्या 2801482000 रामबदन राम के विद्युत बिल में 4931 केडब्ल्यूएच. एवं खाता संख्या 2287482000 राकेश कुमार सिंह के विद्युत बिल में 3795 केडब्ल्यूएच. रीडिंग स्टोर पाई गयी है।

 

अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने निर्देशित किया है कि उक्त बिलों की जाँच कर गलत फर्जी रीडिंग डालने वाले मीटर रीडरों को बर्खास्त कर प्राथमिकी दर्ज कराकर आख्या उपलब्ध करायें एवं अपने स्तर से अन्य घरों की जाँच कर अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *