Breaking News

गाजीपुर: दीवाली मे अंत्योदय व पात्रगृहस्थी कार्ड धारको को मुफ्त राशन व 3 किलो चीनी: निर्मलेन्दु

 

टीम आईबीएन न्यूज46 3

गाजीपुर 20 (सू.वि)- जिला पूर्ति अधिकारी निर्मलेन्दु ने बताया है कि पी0एम0 जी0के0ए0 वाई0 योजना के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर माह अगस्त, 2022 के सापेक्ष आवंटित 05 किग्रा प्रति यूनिट चावल का निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय राशनकार्डो को माह जुलाई-अगस्त-सितम्बर, 2022 त्रैमास के सापेक्ष 03 किग्रा चीनी प्रति कार्ड 18.00 (अठारह) रूपया प्रति किग्रा की दर से चीनी का वितरण दिनांक 20.10.2022 से 31.10.2022 के मध्य कराया जा रहा है।

उचित दर विक्रेेताओ द्वारा दिनांक 19.10.2022 तक प्रत्येक दशा में चीनी का चालान जमा कर उठान कर लिया जाये।

जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न एवं चीनी के भौतिक सत्यापन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनका दायित्य है कि वितरण के पूर्व खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन कर ले तथा आख्या सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करे।

राशनकार्डधारकों को पोटेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी अर्थात यदि किसी कार्डधारक को अपनी राशन की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने मे असुविधा हो तो वह पोर्टिबिलीटी के माध्यम से किसी अन्य उचित दर दुकान से प्राप्त कर सकता है किन्तु चीनी हेतु पोर्टेबिलीटी की सुविधा अनुमन्य नही है अर्थात लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेगा।

उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि दिनाक 31.10.2022 ही नियत होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओटीपी बेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जायेगा।

एत्तद्वारा जनपद गाजीपुर के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता हैं कि उपर्युक्तानुसार कार्डधारकों में प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक वितरण करना सुनिश्चित करे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *