Breaking News

गाजीपुर: सागौन की लकडी से बने फर्नीचरो का लगा चार दिवसीय मेला एलीगेन्ट ने पूरे किये 25 साल:संजीव गुप्ता

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर। एलीगेंट अप्‍लायेंसेज ने अपने सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूरा होने पर गोल्‍डेन जुबली चार दिवसीय मेले का शुभारंभ किया है।65 2

जिसका उद्घाटन यूनियन बैंक के एजीएम और पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्‍ठ नेता विजय मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर पत्रकारो को संबोधित करते हुए समाजसेवी एलीगेंट अप्‍लायेंसेज के प्रोपराइटर संजीव कुमार गुप्‍ता ने बताया कि 23 फरवरी 1997 को हमने इनवर्टर बैटरी का निर्माण कर अपना व्‍यवसाय शुरू किया था, इनवर्टर-बैटरी से शुरू हुआ व्‍यवसाय आज फर्नीचर, स्‍लीपवेल गद्दा, कुर्सी, बेडसीट, विभिन्‍न ब्रांडो के आलमारी, फ्रिज, टीबी, वासिंग मशीन आदि गृह उपयोगी वस्‍तुएं हमारे शोरूम में उपलब्‍ध है। हमारे यहा सभी फर्नीचर सागौन की लकडी से बनाये जाते है।

संजीव गुप्‍ता ने कहा कि मैं पूर्वांचल का ब्रांडमेकर हूं, सबसे पहले मैने ही पूर्वी क्षेत्रो में इनवर्टर बैटरी बनाकर इस व्‍यवसाय को शुरू किया था, आज यह व्‍यवसाय पूरे जिले में लगभग 100 करोड़ का है। इसी तरह मैने फर्नीचर का निर्माण शुरू किया आज वह व्‍यवसाय पूरे जनपद में कुटीर उद्योग के रूप में फैल चुका है जिससे हजारो युवा रोजगार प्राप्‍त कर सकते है।67

उन्‍होने कहा कि मेरी क्‍वालिटी ही मेरी विश्वसनीयता है। उन्‍होने कहा कि हमारे यहां दीपावली बोनांजा ऑफर 1 अक्‍टूबर से चल रहा है जिसपर एक लाख की खरीद पर गोडरेज, फ्रिज, डेढ़ लाख की खरीद पर 32 इंच का एलजी टीबी, दो लाख की खरीद पर एलजी टीबी व गोडरेज फ्री, ढाई लाख की खरीद पर टीबी, फ्रिज व वासिंग मशीन फ्रि, इसके अलावा हमारे यहां विवाह का पैकेज भी चल रहा है जिसमें ढाई लाख के डायमंड पैकेज, दो लाख में गोल्‍ड, डेढ लाख में सिल्‍वर व एक लाख में ब्रांस पैकेज है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्‍यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रभाकर जी, संतोष जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *