Breaking News
Screenshot 20240918 210436 1

गाजीपुर – वेदो के प्रकाशन मे आर्थिक सहयोगी रहे डा सानंद को संघ प्रमुख ने दिल्ली मे किया सम्मानित

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर:प्रोफेसर सानंद सिंह भारत के प्राचीन ग्रंथ वेदों के प्रकाशन मे आर्थिक सहयोग के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाथों हुए सम्मानित ।

नई दिल्ली में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपद में हिंदी में चारों वेदों के सुबोध भाषा के तृतीय संस्करण का विमोचन कार्यक्रम के अवसर राष्ट्रीय सेवक स्वयं सेवक संघ के सरसंचालक पूमोहन भागवत ने किया।

आज के इस कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक
दिनेश चंद्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी बालकानंद गिरी महाराज रहे। इस कार्यक्रम में डॉक्टर प्रताप विष्णु ठाकुर ,राजेश भाई राणा ,देवी प्रसाद त्रिपाठी ,बिहारी लाल सिंघल प्रताप विष्णु जी, ने सभी अतिथियों का सम्मान किया ।

कार्यक्रम में भारत के महान वैदिक परंपरा के चारों वेदों के सुबोध का तृतीय संस्करण में 30 आचार्य गन का और इन वेदों के प्रशासन में अनेक तरह का सहयोग करने वाले महानुभावों का पूज्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत के हाथों सम्मान किया गया ।

गाजीपुर जनपद के लिए विशेष अवसर है की बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज में प्रोफेसर और सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह का सम्मान मंच पर विराजमान सभी प्रमुख गणों ने पूज्य मोहन भागवत के कर कमल से अंग वस्त्रम और प्रमाण पत्र देकर के किया गया।

सम्मान समारोह में प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी ,प्रोफेसर गोपाल प्रसाद शर्मा, प्रोफेसर रामराज उपाध्याय ,प्रोफेसर शिव शंकर मिश्र ,प्रोफेसर राम सलाही द्विवेदी ,प्रोफेसर रामानुज उपाध्याय ,प्रोफेसर विष्णु पद महापात्र, प्रोफेसर महानंद झा, प्रोफेसर देवेंद्र प्रसाद मिश्र, प्रोफेसर सुंदर नारायण झा, प्रोफेसर हनुमान मिश्र ,प्रोफेसर रामचंद्र शर्मा ,डॉक्टर देवानंद शुक्ला ,डॉक्टर देशबंधु शर्मा, डॉक्टर प्रवेश व्यास ,डॉक्टर पितांबर पाउडर ,डॉ प्रदीप कुमार झा ,डॉक्टर धर्मपाल प्रज्ञा पत्र, अनमोल शर्मा ,डॉक्टर सौरभ दुबे, डॉक्टर दीपक वशिष्ठ, डॉ राजेश कुमार ,डॉक्टर सूर्यमणि भंडारी, श्री विश्वकर्मा शर्मा ,डॉक्टर जीवन कुमार भट्टराई ,श्री महेश भागचंद प्रोफेसर सानंद सिंह ,श्री बिहारी लाल सिंघल ,श्री राम नारायण कस्तूरी प्रोफेसर रामकुमार रमेश कुमार पांडेय, जैसे अनेक मनीषियों वेद भाषा को प्रकाशित करने वाले सहयोगियों का सम्मान पूज्य मोहन भागवत जी के कर कमल से संपन्न हुआ।
अंत में स्वाध्याय मंडल के मंत्री के द्वारा आए हुए अतिथियों के प्रति, सम्मान प्राप्त करने वाले जनों के प्रति और आज के इस पुनीत अवसर में उपस्थित जनों के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रमेश चंद्र पांडे जी ने की।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *