Breaking News
Screenshot 20250227 152315

गाजीपुर:बलिदान दिवस के रूप मे मनाई गयी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती

 

ब्युरो रिपोर्ट

गाज़ीपुर ;विशेश्वरगंज के टैक्सी स्टैंड पर स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति के हॉल में बलिदानी चंद्र शेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया।

सर्व प्रथम समिति के अध्यक्ष डॉ युधिष्ठिर तिवारी एवं अन्य सदस्यों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस और चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया ।

Screenshot 20250227 152315

जाने माने कवि डॉ विजय कुमार मधुरेश ने बलिदानियों के याद में मुक्तक प्रस्तुत करके श्रोताओं की खूब तालिया बटोरी।बिस्मिल भगत सिंह का वो बलिदान कहा है , गांधी जैसा अब कोई इंसान कहा है, बलिदान हो गए थे वे देश के लिए चंद्र शेखर आजाद के सपनों का हिन्दुस्तान कहा है ।

Screenshot 20250227 152339

एडवोकेट महेश चन्द्र लाल ने चंद्र शेखर आजाद के व्यक्तित्व के संदर्भ में कहा कि आजाद के मन में बचपन से ही देश के प्रति अनुराग रहा वे निर्भीक तथा साहसिक युवक थे , उनके निर्भीकता पूर्ण बातों को सुनकर बनारस के एक जज ने उन्हें 16 साल की अवस्था में 16 कोड़े की सजा सुनाई थी । 27/02/1931 को प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से लड़ते हुए बलिदान हो गए थे ।

 

इस मौके पर वरिष्ठ कवि कामेश्वर दुबे, बाबूलाल मानव, रामनाथ ठाकुर , ओम नारायण प्रधान, राकेश पाण्डेय, लाल जी यादव , हनुमान राम , जयराम आदि मौजूद रहे ।अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ युधिष्ठिर तिवारी व संचालन वरिष्ठ कवि दिनेश चंद्र शर्मा ने किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …