Breaking News

पच्चीस हजार रूपये का इनामी गैगेस्टर अपराधी गिरफ्तार

Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज
मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार राय मय हमराह के बैंक/एटीएम व संदिग्ध वाहन/व्यक्ति में पूर्वाचंल बैंक कस्बा महराजगंज मे मामूर थे कि इसी दौरान निरीक्षक श्री रामआशीष यादव प्रभारी SOG मय अपने हमराही कर्म0 गण हे0का0 विद्यासागर व का0 शैलेन्द्र त्रिपाठी के रोडवेज बस स्टैण्ड के पास मिले तथा आपस में अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में वार्ता कर रह थे कि तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि थाना कोतवाली के मु0अ0सं0 534/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित/इनामिया अभियुक्त अभिषेक त्रिपाठी पुत्र सुरजन त्रिपाठी निवासी ग्राम पनेवा पनेई थाना कोतवाली, महराजगंज, पनेवा पनेई से महराजगंज निचलौल रोड पर पुलिस लाईन से निचलौल रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प के तरफ जाने वाला है तथा कहीं भागने के फिराक में है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है ।

IMG 20220124 WA0004मुखवीर की बात पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम के मुखविर द्वारा बताये स्थान पर मुखवीर को साथ लेकर पहुचे जहां पुलिस लाईन के आगे निचलौल रोड पर पेट्रोल पम्प के आगे रोड के किनारे एक व्यक्ति खड़ा दिखायी दिया जिसकी तरफ मुखबिर इशारा करके झट बढ़ गया । मुखबिर द्वारा बताये गये उक्त व्यक्ति को पकड़ने हेतु जैसे ही पुलिस टीम आगे बढ़ि कि वो भागने का प्रयास किया कि हमराही पुलिस बल के सहयोग से उक्त पेट्रोल पम्प से आगे करीब 200 कदम निचलौल रोड पर पकड़ लिया गया । पकड़े गये उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम अभिषेक त्रिपाठी पुत्र सुरजन त्रिपाठी निवासी ग्राम पनेवा पनेई थाना कोतवाली, महराजगंज बताया । नाम पता तस्दीक कर अभियुक्त अभिषेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया ।गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली, जनपद महराजंगज, निरीक्षक रामअशीष सिंह यादव – प्रभारी SOG टीम जनपद महराजगंज,का0 राजेश यादव – थाना कोतवाली, जनपद महराजंगज,का0 राजीव यादव – थाना कोतवाली, जनपद महराजंगज थाना कोतवाली, जनपद महराजंगज,हे0का0 विद्यासागर – SOG टीम जनपद महराजगंज व का0 शैलेन्द्र त्रिपाठी – SOG टीम जनपद महराजगंज शामिल थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *